
महराजगंज: 20 अप्रैल को नई दिल्ली में शादी के बंधन में बंधने जा रहीं यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री तनुश्री त्रिपाठी अब कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में महराजगंज लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।
उन्होंने पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की नई नवेली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की घोषित उम्मीदवारी को बीच रास्ते में छोड़ दिया है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.. क्या उन्हें शिवपाल यादव की पार्टी से अपनी जीत का भरोसा नही था?
फिलहाल तनुश्री की कांग्रेस से उम्मीदवारी के बाद भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी की मुश्किलें कुछ हद तक बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह ये है कि भाजपा को अगड़ों की पार्टी कहा जाता है और ब्राम्हण इस समय खुलकर भाजपा के साथ है। अब तनु के आने से ब्राम्हणों का झुकाव कुछ हद तक तनुश्री के साथ हो सकता है। तनु का यह दांव कितना उनकी मदद करेगा यह देखना दिलचस्प होगा।
Published : 29 March 2019, 12:25 AM IST
Topics : उम्मीदवार कांग्रेस महराजगंज लोकसभा प्रत्याशी