हिंदी
महराजगंज: जिले के एक गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसे धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामल के बारे में जब नाबालिक ने अपने पिता को बताया तो उन्होनें तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: मज़दूरों को बंधक बनाकर अंग्रेजी शासन चला रहा था भट्ठा मालिक, मुकदमा दर्ज
परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है।आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में नाबालिक लड़की के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी सुबह गांव के शिवान में शौच के लिए गई थी।
यह भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज
उसी दौरान मौका देखकर गांव के ही मनचले युवक राहुल ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो लड़का गाली गलौज करने लगा। साथ ही लड़की को गाली देते हुए भाग निकला। मामले में लड़की की पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ पास्को एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 26 June 2019, 11:59 AM IST
No related posts found.