
नई दिल्लीः सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सबको हिला कर रख दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड का काला चेहरा भी सबके सामने ला कर रख दिया है। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड और पक्षपात पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आखिरी बार इन दो लोगों को सुशांत ने किया था कॉल, पुलिस करेगी पूछताछ
इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होनें कहा है कि मेरी शिकायत में आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत को करीबन 7 फिल्मों से हटा दिया गया था। उनकी कुछ और फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं। सुशांत के आसपास ऐसे हालात पैदा किए गए कि वे सुसाइड जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए।
यह भी पढ़ें: इसी साल शादी करने वाले थे सुशांत, इनसे था उनको बेपनाह प्यार
इस केस में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत सुशांत के सुसाइड से जुड़े 4 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत दर्ज कराया गया है।
Published : 17 June 2020, 6:07 PM IST