
चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। संदीप सिंह भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान भी हैं। उन पर हरियाणा की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने हरियाणा के खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
हरियाणा की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता और हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। उन पर आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला कोच ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी, तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उप्तीड़न किया।
कोच का आरोप है कि है कि मंत्री ने उसे मुझे फरवरी से नवंबर के बीच अपने कार्यालय और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उसे सेक्टर 7 में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने घर पर पीड़िता को गलत तरीके से छुआ। महिला कोच कि शिकायत पर पुलिस ने संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
Published : 1 January 2023, 3:55 PM IST
Topics : Haryana resigns Sandeep Singh sexual harassment Sports Minister इस्तीफा खेल मंत्री यौन उत्पीड़न संदीप सिंह हरियाणा