महराजगंज: बाट माप विभाग की कार्यवाही से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में बाट माप विभाग के अधिकारियों के अचानक  निरीक्षण से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला

Updated : 22 October 2020, 6:33 PM IST
google-preferred

कोल्हुई(महराजगंज): कोल्हुई कस्बे में बाट माप विभाग के अधिकारियों के अचानक  निरीक्षण से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोल्हुई कस्बे में बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एस के त्रिपाठी और सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र श्रीवास्तव और सहायक राजेश निषाद ने मिठाई ,कपड़े, ज्वेलरी सहित कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।

 निरीक्षण के दौरान बाट माप विभाग के अधिकारियों  ने कस्बे के 40 से अधिक दुकानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 10 दुकानों पर नोटिस काटा गया।

कार्यवाही से व्यापारियों में आक्रोश

इस दौरान व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा गया। व्यापारियों ने बताया कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जब कई महीनों से कोरोना काल में सभी दुकानें बंद रही तो कोई भी कर्मचारी बाट माप विभाग का मोहर लगाने नहीं आया लेकिन अब एकाएक व्यापारियों के उपर करवाई की जा रही जिससे व्यापारी समाज बहुत ही आहत है।

व्यापारियों को कोरोना काल को देखते हुए कोई भी  समय नहीं दिया गया। एक तो कोरोना काल से वैसे ही व्यापारियों का हाल खस्ता है। दूसरे अधिकारियों द्वारा इस तरह व्यापारी का उत्पीड़न कर नोटिस काटने से व्यापारियों में खासा आक्रोश रहा।

इस सम्बन्ध में जब डाइनामाइट न्यूज की टीम ने बाट माप अधिकारी से बात किया तो उन्होंने बताया कि अगर व्यापारियों का बाट माप का मोहर कोरोना काल के चलते समय पर नहीं लग पाया है। इसलिए एक दिन कैंप लगाकर व्यापारियों को सूचित किया जाएगा कि कैंप में आकर मोहर लगवा ले।

Published : 
  • 22 October 2020, 6:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement