
चेन्नई: लोकप्रिय तमिल और बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को आगामी चुनाव को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि उनका फैंस क्लब रजनी मक्कल मंडरम लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। हालांकि रजनीकांत बहुत पहले राजनीति में आने की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी राजनीतिक पार्टी को लांच नहीं किया है।
ये क्या हुआ.. पाकिस्तान का पक्ष लेना पड़ा भारी, ‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर किये गए नवजोत सिंह सिद्धू
उन्होंने मंडरम के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि वह आगामी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। रजनीकांत ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को सलाह दी है कि वे लोकसभा चुनाव में उसी पार्टी को वोट दें, जो राज्य में एक स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य की जल समस्या का स्थाई हल निकाल सके। रजनीकांत ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान उनका और मंडरम का नाम, तस्वीर और ध्वज का उपयोग नहीं करने की भी अपील की है। (वार्ता)
Published : 17 February 2019, 2:13 PM IST
Topics : entertainment Lok Sabha elections Politics चुनाव तमिल अभिनेता रजनी मक्कल मंडरम रजनीकांत लोकसभा लोकसभा चुनाव