राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी, जानें विजेताओं को क्या मिले खास उपहार

महराजगंज जनपद के फरेंदा ब्लाक के ग्रामसभा कम्हरिया खुर्द स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन किया गया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 May 2024, 2:22 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा ब्लाक के ग्रामसभा कम्हरिया खुर्द स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन किया गया।

परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र कृष्णा चौरसिया पुत्र रामनिवास चौरसिया, अंकिता चौरसिया पुत्री ध्रुव चंद्र चौरसिया, शिवशरण चौरसिया पुत्र सुदामा, शुभम गुप्ता पुत्र भवन गुप्ता को साइकिल देकर ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक रवि त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, सफाई कर्मचारी रवि गुप्ता, किशन गुप्ता, रवि चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Published :  16 May 2024, 2:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement