
महराजगंजः लॉकडाउन के दौरान कई छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं। इस दौरान उन बच्चों को घरों तक पहुंचाने के लिए यूपी सरकार कई तरह की कोशिशें कर रही है।
यह भी पढ़ें: भूखमरी के कारण मजदूरों ने पकड़ा पलायन का रास्ता, साइकिल से तय किया 550 किलोमीटर का सफर
इसी सिलसिले में कोटा के बाद अब प्रयागराज से छात्रों को निकालकर उनके घरों तक पहुंचाने का क्रम जारी है। बुधवार को 10 सरकारी बसों ने 264 छात्रों को फरेंदा पहुंचाया है। इस दौरान मौके पर जिले के तमाम अधिकारियों के साथ ,मेडिकल टीम व विधायक भी मौके पर मौजूद रहे।
Published : 29 April 2020, 5:23 PM IST