हिंदी
इटावा: मौसम विभाग यूं तो अगले 72 घंटों में उत्तर प्रदेश में वर्षा होने के संकेत दे चुका है मगर पिछले कुछ दिनो से बरस रही आग और लू के थपेड़ों के बीच राज्य पक्षी का दर्जा पाए सारस चंबल के बीहड़ों में बूंद बूंद पानी का मोहताज बना हुआ है।
इटावा राज्य का ऐसा जिला है जिसमें खासी तादाद में सारस पक्षी पाए जाते है। भीषण गर्मी में सारस पक्षी पानी की तलाश में झुंड की शक्ल में इधर उधर भटकते हुए देखे जा रहे है लेकिन सारस पक्षी की प्यास नही बुझ पा रही है। (वार्ता)
Published : 13 June 2022, 6:02 PM IST
Topics : Etawah uttar pradesh water इटावा उत्तर प्रदेश गर्मी भीषण मोहताज मौसम विभाग सारस