हिंदी
अमेठीः जिले में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मां मेरा क्या कसूर था... जो पैदा होते ही सड़क पर फेंक दिया
जैसे-जैसे अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे श्रमिक अपने घर पहुंच रहे हैं वैसे-वैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। सभी मरीजों को जिला अस्पताल सैदापुर में बनाए गए कोविड L1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: देखें किस तरह भरभरा कर जमींदोज हुआ विद्यालय..
डीएम ने बताया कि अब तक जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 75 हो गई है। सभी नए 33 मरीजों को गौरीगंज जिला हास्पिटल असैदापुर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी 33 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है।
Published : 27 May 2020, 1:55 PM IST