Stabbing in Delhi: दिल्ली में सनकी आशिक, लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार

दिल्ली में एक लड़के ने किसी बात को लेकर एक लड़की को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 April 2025, 3:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक लड़के ने रविवार रात बीच सड़क पर एक लड़की को ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लड़का इस कदर सनकी था कि उसने खुद पर चाकू से वार कर लिया, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है और जांच में जुट गई है।

कहां घटी यह घटना?

घटना दिल्ली कैंट के किर्बी पैलेस इलाके के मेन रोड की है। दिल्ली कैंट इलाके में रविवार रात को एक सिरफिरे लड़के ने एक लड़की के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। एक राहगीर ने फोन करके घटना के बारे में दिल्ली पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

गले पर किया वार

पुलिस ने बताया कि लड़की के गले पर चाकू के निशान थे। साथ ही मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों का इलाज चल नजदीकी अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय में चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया कि लड़के की उम्र 20 साल है, साथ ही उसका नाम अमित है और वह दिल्ली कैंट इलाके का रहने वाला है। अमित और 19 वर्षीय लड़की पिछले एक साथ से दोस्त हैं। उनका किसी बात को लेकर विवाबद हो गया तो गुस्से में अमित ने लड़की को चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि चाकू लड़की के गले और पेट की बाएं ओर मारा गया है। दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों का इलाज चल रहा है। साथ ही आरोपी अमित के खिलाफ दिल्ली कैंट थाने में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Published : 
  • 7 April 2025, 3:23 PM IST

Advertisement
Advertisement