पवित्र अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण समापन, जानिये कितने श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा का गुरुवार को समापन हो गया। इस साल तीन लाख से अधिक लोगों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 August 2022, 4:04 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा का गुरुवार को समापन हो गया। 

यह भी पढ़ें: जानिये, पवित्र अमरनाथ यात्रा से जुड़ा यह अपडेट, 7,500 से अधिक यात्रियों का नया जत्था रवाना

इस साल तीन लाख से अधिक लोगों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के अलावा पिछले महीने बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 12 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: खराब मौसम नेअमरनाथ यात्रा में फिर डाली खलल, इस मार्गों पर रोकी गई यात्रा

कोरोना के कारण दो साल बाद शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में इस बार छह से आठ लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन यह संख्या तीन लाख से अधिक रही। 

राहत की बात यह रही कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण इस साल तीर्थ यात्री शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Published : 
  • 11 August 2022, 4:04 PM IST

Related News

No related posts found.