हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड की स्टार श्रीदेवी के शव को उनकी मौत के दिन बाद मंगलवार को भारत लाने की इजाजत मिल गई है। सरकारी वकील से क्लीन चिट मिलने के बाद शव को भारत भेजा जा रहा है। दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है। दुबई में उनका शव उनके परिवार को दिया जा चुका है।
बोनी कपूर के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने दुबई में श्रीदेवी के शव को रिसीव किया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम ही मुंबई लाया जा सकता है।
आप को बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी की रात 11 बजे दुबई में हुई थी। जिसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट की सरकारी वकील जांच कर रहे थे। जिस वजह से पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।
Published : 27 February 2018, 4:17 PM IST
No related posts found.