श्रीलंका: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते 90 से ज्यादा लोगों की मौत, 110 लापता

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और करीब 110 लोग लापता हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 May 2017, 1:01 PM IST

कोलंबो: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस दौरान 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 110 के करीब लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने केलानी नदी और कलू गंगा के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को बाढ़ के बारे में चेतावनी दी गई है। डीएमसी ने यह भी कहा कि अधिकांश नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद से यहां के निवासियों को इससे बचने के पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी जा रही है।

श्रीलंका में भूस्खलन

डीएमसी के मुताबिक श्रीलंका के कई हिस्सों में कल से हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से पश्चिमी और दक्षिणी प्रांत के सबारागामुवा में 2,811 परिवारों के कुल 7,856 लोग प्रभावित हुए ।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका वायुसेना और नौसेना, हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को राहत देने के काम में जुटी हुई है। राहत अधिकारियों ने कहा कि मानसून की उम्मीद तो थी लेकिन जितनी बारिश दर्ज की गई उसकी उम्मीद नहीं थी बताया जा रहा है कि साल 1970 के बाद अब इतनी बारिश हुई है।

भारत के जंगी जहाज INS किर्च ने श्रीलंका में राहत सहायता पहुंचाई

यह भी पढ़ें: कश्मीर में बाढ़ का कहर, पीएम मोदी ने मुफ्ती को दिया हर संभव मदद का भरोसा

पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में आई इस आपदा पर शोक जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से हुए जान-माल की हानि पर शोक प्रकट करता है। हम श्रीलंकाई भाइयों और बहनों के साथ है,  हमारे जहाज राहत सामग्रियों के भेजे जा रहे हैं, राहत सामग्रियों का पहला जहाज शनिवार और दूसरा रविवार को कोलंबो पहुंचेगा।

Published : 
  • 27 May 2017, 1:01 PM IST

No related posts found.