
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Sports News- बेयरस्टो, बटलर और मोर्गन के अर्धशतक से जीता इंग्लैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक हेनरी बुधवार शाम को वेलिंगटन पहुंचेंगे और शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए मेजबान टीम से जुड़ेंगे।
Matt Henry has been called into the BLACKCAPS Test squad as cover for Neil Wagner who is awaiting the birth of his child. Henry will arrive in Wellington this evening. #NZvIND
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 19, 2020
हेनरी को तेज गेंदबाज नील वैगनर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने का फैसला किया गया है। (वार्ता)
Published : 19 February 2020, 1:36 PM IST
Topics : cricket International Matt Henry sports अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल नील वैगनर न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड