
औरैया: (Aurea) गौतमबुद्ध नगर से कानपुर (Kanpur) के कल्यानपुर जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस (Agra-Lucknow Expressway) वे पर खड़े डंपर (Dumper) में तेज रफ्तार कार (Car) पीछे से घुस गई। इससे मां-बेटे व पौत्र समेत बहू की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस (Police) ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इंद्रानगर कल्याणपुर कानपुर निवासी 55 वर्षीय नीता यादव का बेटा पियूष गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में रहता था।
कुछ दिन पहले उसकी मां उसके पास आई थी, जिसे शनिवार को छोड़ने कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से पियूष छोड़ने जा रहा था। साथ में उसकी 31 वर्षीय भाभी संजू उर्फ संजना व पांच वर्षीय भतीजा आरव भी था।
चारों की मौके पर ही मौत
ऐरवाकटरा के गांव हरनागरपुर के पास तेज रफ्तार कार वहां खड़े डंपर में घुस गई। इससे कार सवार मासूम समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। कार की स्पीड करीब 130 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके स्वजन को सूचना दे दी है। अलग-अलग जगहों से उनके स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एएसपी अलोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। स्वजन को सूचना दे दी गई है।
Published : 21 September 2024, 3:48 PM IST
Topics : Agra Lucknow express way Aurea Car Dumper Road Accident आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे औरेया कार डंपर सड़क हादसा