
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तेज होती सियासी हलचलों के बीच इंडिया गठबंधन की पहल करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाता जा रहा है। तेज होने लगी है। नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी की अटकलें जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही आरजेडी और भाजपा में भी हलचल तेज होने की खबरें हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बिहार की राजनीति में अचानक कुछ चीजें तेजी से बदल रही है।शुक्रवार को नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात उनका बयान भी सामने आया है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर भाजपा विधायकों की आपात बैठक हुई है।
यह भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक के बाद नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा
नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सभी सांसदों और विधायकों से अगले आदेश तक पटना में मौजूद रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टियों और नेताओं के बीच बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है।
इन सभी घटनाक्रमों और नेताओं के बयानों से नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।
Published : 19 January 2024, 3:26 PM IST
Topics : Lok Sabha Election NDA Nitish Kumar rjd आरजेडी नई दिल्ली नीतीश कुमार भाजपा राजनीति लोकसभा चुनाव