जन्मदिन विशेष: देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के कुछ यादगार इंटरव्यू

19 दिसबंर को देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपके साथ साझा कर रहे हैं युवा पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश को दक्षिण अफ्रीका और जम्मू-कश्मीर में दिये गये उनके कुछ यादगार इंटरव्यू..

Updated : 19 December 2017, 3:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपके साथ बतौर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के कुछ खास चुनिंदा साक्षात्कार साझा कर रहे हैं। ये साक्षात्कार डाइनामाइट न्यूज के संस्थापक और एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने दूरदर्शन न्यूज़ के विशेष संवाददाता के रुप में दक्षिण अफ्रीका और जम्मू-कश्मीर की यात्रा में लिये थे।

यह भी पढ़ें: देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन आज, बधाईयों का तांता

3 जुलाई 2017 को बतौर राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी पूंछ जिलों की यात्रा के दौरान सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया था।  इस दौरान उन्होंने सैनिकों को भी संबोधित किया। उन्होंने तब कहा था कि सीमा पर भारत हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है और इस बारे में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। 

यह भी पढ़ें: देखिये.. जब प्रतिभा पाटिल बनीं देश की राष्ट्रपति.. तो कैसा था उनकी फैमिली का फर्स्ट रिएक्शन..

 

 

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के जन्मदिन पर देखें उनकी लंदन, दक्षिण अफ्रीका और भूटान यात्रा

मई 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। इस मौके पर भी वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने उनका इंटरव्यू तब किया जब श्रीमती पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका में उस जेल का दौरा किया जिसमें राष्ट्रपति महात्मा गांधी कभी बंदी के रुप में रहे थे।

(वीडियो साभार: दूरदर्शन न्यूज़)                                                                                                                                                                                                                        

 

Published : 
  • 19 December 2017, 3:07 PM IST

Related News

No related posts found.