आज देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं जब वे राष्ट्रपति बनी तो उनके परिवार वालों ने क्या प्रतिक्रिया दी..
नई दिल्ली: आज देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपके साथ बतौर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के परिजनों से कुछ यादगार साक्षात्कार साझा कर रहे हैं। ये साक्षात्कार डाइनामाइट न्यूज के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने 21 जुलाई 2007 को नई दिल्ली के 11, साउथ एवेन्यू में उनके निर्वाचन के तुरंत बाद दूरदर्शन न्यूज़ के विशेष संवाददाता के रुप में लिया था।
यह भी पढ़ें: देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन आज, बधाईयों का तांता
श्रीमती पाटिल के राष्ट्रपति बनने के बाद उनके परिवार की मीडिया को दी गयी यह पहली प्रतिक्रिया थी।
उनके पुत्र और पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह शेखावत उर्फ रावसाहेब ने कहा कि राजस्थान के राज्यपाल रुप में भी वे हमेशा जनता के लिये उपलब्ध रहती थीं। सुबह से शाम तक उनसे मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहता था, वे हमेशा समाज की भलाई के लिए सोचती थीं।
इस मौके पर उनकी बेटी ज्योति राठौर ने कहा कि वह उनको ताई के नाम पर संबोधित करते आये हैं। उन्होंने कहा कि ताई के राष्ट्रपति बनने पर पूरे परिवार को काफी खुशी है।
उनके दामाद जयेश राठौर ने कहा कि श्रीमती पाटिल का राष्ट्रपति बनना पूरे परिवार के लिये गौरव की बात है।
(वीडियो साभार: दूरदर्शन न्यूज़)
Published : 19 December 2017, 2:57 PM IST
Topics : पहली महिला प्रतिभा देवीसिंह राष्ट्रपति