हिंदी
लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद से ही समाजवादी पार्टी की तैयारियां जोर-शोर पर है। सपा ने गुरुवार को लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और अयोध्या से महापौर पदों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी की गई सूची:

इन सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद की गई।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।
Published : 13 April 2023, 12:45 PM IST
Topics : Lucknow Samajwadi Party UP Nikay Election उम्मीदवार तैयारियां यूपी निकाय चुनाव लखनऊ समाजवादी पार्टी