हिंदी
मुंबई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मुंबई का दौरा किया। इस मौके पर सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख से मुलाकात की और मुंबई आने पर उनका भव्य स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यह एक निजी यात्रा थी और इसलिए इसमें कोई राजनीतिक बैठक शामिल नहीं थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है।
पवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

सपा पदाधिकारी ने कहा, ‘‘यादव की यात्रा निजी थी और उन्होंने किसी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। मुंबई के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे उस होटल में मुलाकात की, जहां वह आज ठहरे थे।’’
Published : 11 July 2023, 11:26 AM IST
No related posts found.