
बदायूं: समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा प्रत्याशी और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बेट आदित्य यादव ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद और आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
नामांकन से पहले आदित्य यादव ने नगला मंदिर जाकर पूजा की और फिर दरगाह जाकर चादरपोशी की।
इसके बाद वे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ काफिला लेकर नामांकन के लिए रवाना हुए। रास्ते भऱ उनके समर्थक और सपाई जश्न मनाते रहे।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में उनके साथ धर्मेन्द्र यादव और सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में सपाई उपस्थित थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के आदित्य यादव ने कहा कि बदांयू की जनता ने समाजवादी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। इस बार भी हमें पूरा समर्थन मिल रहा है।
हमें पूरा विश्वास है कि बदांयू में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की जीत होने वाली है।
Published : 15 April 2024, 6:52 PM IST
Topics : Badaun candidate dharmendra yadav nomination uttarpradesh आदित्य यादव धर्मेंद्र यादव नामांकन पार्टी समाजवादी