
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में काम करते नजर आयेंगे। दरअसल वो जल्द ही एंथोनी और जो रूसो की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे।
मूीव ‘द ग्रे मैन’ में रेयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस जैसे दिग्गज हॉलीवुड कलाकार भी दिखाई देंगे। यह फिल्म मार्क ग्रीनी के 2009 में आए उपन्यास 'द ग्रे मैन' (The Gray Man) पर बेस्ड होगी। धनुष के इस फिल्म का हिस्सा बनने की जानकारी ‘नेटफ्लिक्स’ ने ट्विटर कर दी।
@netflix @netflixindia @russo_brothers @ryangosling @chrisevans @preena621 pic.twitter.com/LK5u5ZnUG0
— Dhanush (@dhanushkraja) December 18, 2020
वहीं अगर मूवी की कहानी की बात करे तो इस फिल्म की कहानी एक पेशेवर हत्यारे की है, जो कभी अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के लिए काम करता था। इस हत्यारे की भूमिका रायन गॉसलिंग निभाएंगे। क्रिस इवांस फिल्म में गॉसलिंग की सीआईए टीम के साथी की भूमिका में दिखाई देंगे।
वहीं अभी तक फिल्म में धनुष के किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से लॉस ऐंजिलिस में शुरू की जायेगी।
Published : 18 December 2020, 5:12 PM IST