Site icon Hindi Dynamite News

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में सोनिया गांधी का प्रहार, महिलाओं की हालात पर जताई चिंता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। रैली में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ करारा हमला बोला। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में सोनिया गांधी का प्रहार, महिलाओं की हालात पर जताई चिंता

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें संविधान और देश की चिंता नहीं है, वे सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाकर मौजूदा चुनौतियों को छिपाने के लिए असली मुद्दों पर पर्दा डालना चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कही ये बड़ी बात…

सोनिया गांधी ने यहां रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश तबाह हो गया है। युवाओं और करोबारियों के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है और किसान अत्यधिक परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों के हालात के बारे में उन्होनें कहा है कि मैं किसान भाइयों की दशा देखती हूं तो बहुत तकलीफ होती है। उन्हें अपने खेतों के लिए सही समय पर बीज नहीं मिलता आसानी से खाद नहीं मिलता। पानी-बिजली नहीं मिलती, फसल के उचित दाम नहीं मिलते। हमारे कामगार भाई-बहन दिनरात मजदूरी में लगे रहते हैं। सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना काम करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में दिखे अलग-अलग रंग

 

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर किया हल्ला बोल, कहा- मोदी है तो…

महिलाओं की दशा के बारे में बोलते हुए उन्होनें कहा है कि महिलाओं के ऊपर जो जुर्म आज हो रहा है। उसको देखकर हमारा सिर झुक जाता है। आज तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है, पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ सबका विश्वास कहां है। रोजगार कहां चले गए। अर्थव्यवस्था क्यों तबाह हो गई।

Exit mobile version