हिंदी
नई दिल्ली: पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक की आयोजन किया जा रहा है। पार्टी की बैठक शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा कांग्रेस के नए अध्यक्ष समेत संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा है। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस पार्टी के आंतरिक मामलों के अलावा आगामी विधानसभा चुनावों पर भी मंथन कर आगे की रणनीति बना सकती है। पार्टी की बैठक दोपहर बाद तक भी जारी रह सकती है।
सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं।इसके अलावा जी-23 के नेता आनंद शर्मा भी बैठक में मौजूद हैं।

इस बैठक में कांग्रेस में संगठन चुनाव, नए अध्यक्ष पद की तलाश पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा लखीमपुर, महंगाई, किसान आंदोलन पर भी कांग्रेस चर्चा कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिये पार्टी के 57 नेताओं को न्यौता दिया गया था। इसमें से 5 नेता मीटिंग में शामिल नहीं हैं। तबीयत खराब होने के कारण एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल नहीं जबकि दिग्विजय सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं।
Published : 16 October 2021, 11:29 AM IST
Topics : Congress Working Committee Delhi meeting Sonia Gandhi कांग्रेस वर्किंग कमेटी चुनाव बैठक राहुल गांधी सोनिया गांधी