सोनभद्र: पिकनिक से लौट रही यात्रियों से भरी मैजिक पलटी.. तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र जनपद में पिकनिक से लौट रही यात्रियों से भरी हुई मैजिक मंगलवार को पलट गई जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 2 January 2019, 1:16 PM IST
google-preferred

सोनभद्र: म्योरपुर थाना क्षेत्र में पिकनिक मना लौट रही मैजिक असंतुलित होकर पलटने से मैजिक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में घायलों में बासुदेव उम्र 14 वर्ष पुत्र बाबूराम गुप्ता, विशाल पुत्र फूलचंद गुप्ता उम्र 15 वर्ष, नीरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता देवरी, 16 वर्ष, सभी देवरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र: जिला पंचायत सदस्य ने ठंड में सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल 

घायल लड़का

घायल बाबूराम ने बताया कि हम लोग पिकनिक मना कर घर वापस आ रहे रास्ते मे गाड़ी स्वामी द्वारा जलावनी लकड़ी गाड़ी में लोड कर ली गई।  वाहन स्वामी द्वारा गाड़ी जंगल मे बहुत तेज चलाया जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित हो पलट गई जिससे हम तीनों घायल हो गए। वहीं, वाहन स्वामी राधेश्याम ने बताया कि ये सभी लोग शराब पिये हुए थे और मेरी गाड़ी पर लटके हुए थे जिससे जंगली रास्ता होने के कारण गाड़ी पलट गई। 

यह भी पढ़ें: सोनभद्र: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

डॉक्टर फिरोज आबेदीन ने बताया कि एक का जांघ टूट गई है, दूसरे के सीने में चोट आई है दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि तीसरे का इलाज किया जा रहा हैं खतरे से बाहर है वही थानाध्यक्ष शिव कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच कर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
 

Published : 
  • 2 January 2019, 1:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement