हिंदी
सोनभद्र: मधुपुर क्षेत्र से जिला पंचायात सदस्य राजकुमार ने सदर ब्लॉक के बैजूबाब मंदिर प्रांगण सैकड़ो गरीब, आदिवासियों को आमंत्रित कर उनके साथ सहभोज किया। इसके बाद में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को 900 कंबल भी बंटवाए। कड़ाके की ठण्ड में ठिठुर रहे ग्रामीणों को कम्बल मिलने से उनके चेहरे खिल गए।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
राजकुमार का कहना है कि जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नही इसीलिए इस क्षेत्र के लोगो की सेवा करने के लिए संकल्पित हूं। चाहे क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए निःशुल्क पेयजल आपूर्ति हो, असहाय व निर्धन कन्याओ के सामूहिक विवाह का आयोजन हो या गरीबों व असहायों में कम्बल वितरण। मुझे हर तरह से अपने जनपद के जरूरत मंदों की मदद करके बहुत खुशी मिलती है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे है।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र : जमीन विवाद से तंग आकर वृद्ध किसान मोबाइल टावर पर चढ़ा
ग्रामीण प्रभावती ने कहा कि ठंड स बचने के लिए मे हमारे पास में किसी प्रकार का कोई सहारा नही था जिससे हम ठंड से बचान कर सकते, यह कंबल मिल जाने से हमारी ठंड अब आराम से निकल जाएगी।
Published : 2 January 2019, 12:45 PM IST
No related posts found.