हिंदी
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में एक वृद्ध किसान जमीन विवाद से परेशान होकर घर के पास में स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस ने वृद्ध को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा गया।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र: कमिश्नर और डीआईजी मिर्जापुर मंडल ने खनन क्षेत्र का किया दौरा
मिली जानकारी के अनुसार भाई के जमीनी विवाद को लेकर एक बृद्ध किसान पत्तू यादव उरमोरा गांव के ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और लगातार टावर से कूद जाने की धमकी देने लगा। इसको लेकर के पूरे गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद काफी समझाने में जाने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसान टावर से नीचे उतर गया।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा.. ट्रक पलटने से चार की मौत, 42 घायल
मौके पर पहुंचे एसडीएम शादाब असलम ने बताया पीड़ित व्यक्ति का अपने पटीदार से जमीन का विवाद है इसको लेकर के वह परेशान था इसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
Published : 31 December 2018, 2:40 PM IST