
नई दिल्लीः हर जगह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी है कि वो अब ट्विटर पर नहीं है।
अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करने से पहले उन्होनें आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में, बाय बाय ट्विटर। आगे उन्होनें लिखा है कि ट्विटर पर बहुत नेगेटिविटी है। वो कहती हैं- अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है तो नेगेटिविटी से दूर रहना जरूरी है। आज के समय में ज्यादा नेगेटिविटी तो ट्विटर पर देखने को मिलती है। मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हूं।
वैसे ऐसा कई बार हुआ है जब सोनाक्षी को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था। चाहे वो उनकी किसी फोटो को लेकर हो या फिर किसी और बात को लेकर।
Published : 20 June 2020, 7:15 PM IST
Topics : bollywood Deactivate Sonakshi Sinha Twitter Account ट्विटर बॉलीवुड सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया