Bollywood: सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को कहा बाय बाय, डीएक्टिवेट करने से पहले लिखी ये लाइन..

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी आए दिन अपने विचार और फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 20 June 2020, 7:15 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हर जगह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी है कि वो अब ट्विटर पर नहीं है।

अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करने से पहले उन्होनें आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में, बाय बाय ट्विटर। आगे उन्होनें लिखा है कि ट्विटर पर बहुत नेगेटिविटी है। वो कहती हैं- अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है तो नेगेटिविटी से दूर रहना जरूरी है। आज के समय में ज्यादा नेगेटिविटी तो ट्विटर पर देखने को मिलती है। मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हूं।

वैसे ऐसा कई बार हुआ है जब सोनाक्षी को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था। चाहे वो उनकी किसी फोटो को लेकर हो या फिर किसी और बात को लेकर।

Published : 
  • 20 June 2020, 7:15 PM IST