Site icon Hindi Dynamite News

Social Media: भगवान राम के खिलाफ ‘अशोभनीय’ टिप्पणी करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Social Media: भगवान राम के खिलाफ ‘अशोभनीय’ टिप्पणी करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने पीर वाली गली इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बस प्रतीक्षा कर रहे बुजुर्ग मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जैन ने बताया कि एक फरवरी को मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट विक्रम कालोनी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर भगवान राम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर रक्षा मंत्रालय, पढ़िये पूरी खबर

जैन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अयोध्या में राम मन्दिर बनने के बाद से कुछ लोग उससे कह रहे थे कि भारत अब हिन्दू राष्ट्र बनेगा और एक वर्ग विशेष के लोगों को बाहर निकाल दिया जायेगा जिससे आक्रोशित होकर उसने उक्त टिप्पणी की।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version