
नई दिल्ली: भारत सरकार का ऑपरेशन गंगा सफलता पूर्वक यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस ला रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 63 उड़ानों से लगभग 13,300 लोग यूक्रेन से भारत लौटे हैं। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 उड़ानों से लगभग 2,900 लोगों भारत वापस लाया गया हैं।
डेली ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि- पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 के साथ 15 उड़ानें उतरी हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग भारत लौटे हैं। अगले 24 घंटे के लिए 13 उड़ानें निर्धारित हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि 21,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इसके अलावा लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खार्किव शहर को छोड़ चुके हैं। अब सरकार का मैंन फोकस सूमी से नागरिकों को निकालने पर है जहां भारतीय छात्र अभी भी फंसे हुए हैं।
बागची ने आगे कहा कि पिसोचिन से अब तक 298 छात्रों को निकाला जा चुका है। अब हम देख रहे हैं कि कितने लोग अभी भी यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जो वहां पर हैं, लेकिन उनका रजिस्टेशन नहीं हुआ हैं। भारत सरकार द्वारा व्यवस्थित तीन बसें पिसोचिन पहुंच गई हैं और जल्द ही पश्चिम की ओर अपना रास्ता बना लेंगी।
Published : 5 March 2022, 8:40 PM IST
Topics : Arindam Bagchi Ministry of External Affairs Operation Ganga Ukraine अरिंदम बागची आधिकारिक प्रवक्ता ऑपरेशन गंगा विदेश मंत्रालय