
महराजगंजः नेपाल से अवैध कनाडियन मटर और दाल की तस्करी इन दिनों जोरो पर चल रही है। पुलिस की मिलीभगत के कारण इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जहां भी पुलिस ने बरामदगी की है, अधिकतर वह मुखबिर की सूचना पर ही की है। वहीं रोडवेज बस से भी तस्करी की माल नेपाल से गोरखपुर जा रही है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में स्कूली बच्चों से भरी बस बिजली के पोल से जा टकराई, कई घायल
बता दें कि नेपाल सीमा की पगडंडियों से होकर भारत की मंडियों में कनाडियन और मटर दाल पहुंच रहा है। पुलिस और कस्टम के भी अधिकारियों की मिलीभगत से ही इनका यह धंधा फलफूल रहा है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल, एक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
जानकारी के मुताबिक तस्कर नेपाल से मटर दाल लाकर भारतीय सीमा क्षेत्र के गांव और बाजारों में एकत्र कर उसे गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती सहित अन्य जनपदों के बाजारों में भेज रहे हैं।
Published : 26 February 2020, 4:55 PM IST
Topics : Canadian Peas Maharajganj smuggling uttar pradesh उत्तर प्रदेश कनाडियन मटर कुशीनगर देवरिया नेपाल महराजगंज