पेट के बल सोने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी..

स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी हैं। सोते समय अधिकतर लोग पेट के बल सोते हैं जो शरीर के लिए काफी खरतनाक है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 June 2017, 3:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: ज़्यादातर लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। अगर आपको भी पेट के बल सोने की आदत है तो सावधान हो जाइएं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि पेट के बल सोने से क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं।

रीढ़ की हड्डी

पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी का आकार बदलने लगता है। जो सामान्य से थोड़ा बढ़ जाता है। इसके कारण कमर के आसपास के लिगामेंट्स पर भी खिंचाव होता है।

चेहरे पर झुर्रियां

पेट के बल सोने से आपके चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। दरअसल इस तरह सोन से आपका चेहरा दब जाता है, ऐसे में चेहरे पर झुर्रियां बनने लगती हैं

कमरदर्द

 पेट के बल सोने से लोगों को कमरदर्द की शिकायत होती है। अगर किसी को कमर के निचले हिस्से में और पेट में लगातार दर्द रहता है तो उनको पेट के बल कभी नहीं सोना चाहिए।

जोड़ों का दर्द

इस अवस्था में सोने से रीढ़ की सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक अवस्था में नहीं रहती है। इस प्रकार सोने से शरीर में सुन्न हो सकता है या फिर सिहरन उठती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे जोड़ों का दर्द भी हो सकता है।

Published :