हिंदी
नई दिल्ली: हल्दी और दूध के साथ बेसान का फेस पैक बनाने का तरीका भारतीय घरों के लिए बेहद आम बात है। लेकिन सिर्फ फेस पैक के रुप में ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी त्वाचा पर बेसन का उपयोग किया जा सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये त्वचा पर बेसन के फायदे।

बेसन का त्वाचा पर उपयोग आपके साबुन, बॉडी वॉश जैसी चीजों का रिप्लेसमेंट है। आप केमिकल फ्री स्किन केयर रेजीम चाहते है तो आप इसके लिए आपको नियमित रुप से बेसन को उपयोग करें। यह आपकी स्किन को क्लीन रखने के साथ ही जवां भी बनाए रखता है। सबसे जरुरी बात ये हैं कि इसके इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी ज्यादातार प्रॉब्लम को आसानी से दूर कर सकते है।

आपको बता दें कि ये ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में भी बेसन बहुत फायदेमंद है। बेसन में सुपर क्लेजिंग गुण होता है। जो चेहरे के एक्स्टॉ ऑयल को कम करते है लेकिन इसे कुछ हफ्तों तक रोजाना इस्तेमाल करना होगा।
साथ ही धूप, धूल और प्रदूषण का सीधा असर हमारे चेहरे पर होता है। इससे चेहरे की रंगत ढलने लगती है। तो अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार चाहते हैं। तो बेसन को अपने स्किन केयर रुटीन में शामिल करें।
Published : 31 July 2022, 6:15 PM IST
No related posts found.