Uttar Pradesh: बारिश से कच्ची दीवार ढहने से सात लोगों की मौत, दो घायल, जांच में जुटी प्रशासन

लगातार हो रही बारिश के कारण यूपी के सीतापुर में दीवार ढहने से सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अलग-अलग जगहों पर लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2021, 11:39 AM IST
google-preferred

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए अब एक परेशानी बन गई है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर दिवारें ढह गई हैं। बुधवार की सुबह सीतापुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा।

ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा लक्षिमनपुर निवासी हरीश के कच्चे घर की दीवार रात करीब 2:45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेन्द्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की लड़की महक दीवार के मलबे में दब गई। दीवार के नीचे दबने से सभी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हुए। घायल सुमन (25) और शिवानी (10) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटनास्थल पर जमा लोग

सीतापुर में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर मजरा कल्यानपुर में टीन शेड के नीचे सो रहे परिवार के लोगो के ऊपर दीवार गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।