Sikkim: सिक्किम के मुख्यमंत्री ने अस्थाई कर्मचारियों को दी सौगात, नियमित करने की घोषण की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को राज्य सरकार के समूह सी और डी के उन सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की जिन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक चार साल की सेवा पूरी कर ली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 February 2024, 10:56 AM IST
google-preferred

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को राज्य सरकार के समूह सी और डी के उन सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की जिन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक चार साल की सेवा पूरी कर ली है।

तमांग ने चार फरवरी को चुनावी बिगुल बजाते हुए घोषणा की थी कि चार साल से अधिक समय से काम कर रहे सभी अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और इस संबंध में इस महीने एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा के डी टी लेप्चा सिक्किम से राज्यसभा की सीट पर निर्विरोध निर्वाचित

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  रंगपो के सार्वजनिक मैदान में राज्य स्तरीय अस्थायी कर्मचारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं 31 दिसंबर तक चार साल की सेवा पूरी करने वाले ग्रुप सी और डी के सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करता हूं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।’’

Published : 
  • 10 February 2024, 10:56 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement