
नई दिल्लीः दही खाना हर किसी को पसंद होता है और यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। कहा जाता है अगर कोई हर रोज खाने के साथ दही का सेवन करें, तो यह एक हेल्दी शरीर देने में मदद करता है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, दही में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
दही को सूपरफूड की लिस्ट में गिना जाता है और इसके काम भी कुछ ऐसे ही हैं। लेकिन दही को सूपरफूड तभी कहा जाएगा, जब उसे सही तरीके से और सही भोजन के साथ खाएं तो। यदि आप दही को गलत फूड के साथ खा ले तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि दही का सेवन कैसे करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं ?
दही के साथ क्या खाएं ?
1. अगर आप दही को सादा खाते हैं तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
2. दही को चावल के साथ खाने से उसके पोषक मूल्य बढ़ जाते हैं और स्वाद में भी लाजवाब होता है।
3. दही को आप खीरा, गाजर और टमाटर के साथ भी खा सकते हैं, यह आपको लू से बचाकर रखेगा।
4. आप दही का सेवन चीनी के साथ भी कर सकते हैं।
दही के साथ क्या ना खाएं ?
1. दही के साथ कभी भी दूध या फरमेंटेड प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए, यह पाचन संबंधी समस्या पैदा कर सकता है।
2. दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा संबंधी समस्या होने लगती है।
3. दही के साथ घी का भी सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मेटाबोलिस्म स्लो हो जाता है।
4. दही के साथ खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए, यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
दही खाने के फायदे
दही खाने के बहुत सारे फायदे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाओगे।
1. दही के सेवन से शरीर हेल्दी रहता है और पाचन तंत्र को मजबूत भी करता है।
2. रोजाना दही के सेवन से चेहरा पर ग्लो आता है और चेहरा पहले से ज्यादा चमकने लगता है।
3. दही बीपी और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
4. दही शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है।
Published : 18 March 2025, 11:41 AM IST
Topics : curd Health Health News Hindi News Lifestyle News Side effects Side effects of yogurt yogurt