
सिद्धार्थनगर: दवाई की आड़ में बेची जा रही थी दारू। मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा तो पुलिस भी रह गई हैरान। मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र का है।
उसका बाजार में शराब की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। पुलिस ने छापेमारी कर मेड़िकल स्टोर की दुकान से शराब की एक पेटी बरामद की है। मेडिकल स्टोर से शराब की कालाबाजारी की जा रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पेटी शराब बरामद की है। वही पुलिस शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। संदेह है कि इस मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।
Published : 15 April 2024, 1:42 PM IST
Topics : liquor medical store police raid Siddharthnagar छापेमारी ब्लैंक मेडिकल स्टोर शराब सिद्धार्थनगर