हिंदी
नोएडा: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार और प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर सोमवार को प्रसाशन ने बुल्डोजर कार्रवाई की।
नोएडा अथॉरिटी टीम ने सेक्टर 39 स्थित ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को गिरा दिया है। आरोपी के फ्लैट के आस-पास के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद पूरी सोसाइटी में मिठाई बांटी गई और महिलाओं ने तालियां बजाईं।
बता दें कि, श्रीकांत त्यागी ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने पर महिला के साथ सरेआम गाली-गलौज की थी। महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई।
घटना के बाद से ही आरोपी श्रीकांत त्यागी फरार है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये दबिशें दे रही हैं। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के सहयोगी लगभग आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा है, श्रीकांत त्यागी बार बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को उसकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली, जबकि हरिद्वार में वह सीसीटीवी में कैद हुआ है।
इससे पुलिस गुमराह हो रही है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को चार टीमें बनाई गई थीं। रविवार आते-आते टीमों की संख्या 12 पहुंच गई है। 12 टीमों में शामिल 40 से अधिक पुलिसकर्मी संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Published : 8 August 2022, 11:48 AM IST
Topics : bulldozers Noida Authority Shrikant Tyagi अवैध निर्माण उत्तर प्रदेश नोएडा बुलडोजर श्रीकांत त्यागी
No related posts found.