हिंदी
नई दिल्ली: बीजिंग ओलंपिक-2008 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने खेल मंत्रालय की टारगेट ओलम्पिक समिति (टीओपी) से इस्तीफा दे दिया है।
अपने इस्तीफे की जानकारी अभिनव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी कर करके दी। बता दें कि बिंद्रा को जनवरी में टीओपी समिति का चैयरमैन बनाया गया था।
अभिनव बिंद्रा ने कहा कि वह अब अपने निजी प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफॉर्मेंस सेंटर का भारत में विस्तार करेंगे।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि नया साल नया काम लेकर आ रहा है। हम पूरे भारत में अभिनव बिंद्रा सेंटर का विस्तार करेंगे और हमारी उम्मीद यहीं रहेंगी कि इसका लाभ सभी खिलाड़ियो तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने लिखा मैं सरकारी पद- निशानेबाजी के निरीक्षक और टीओपी स्कीम के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।’
Published : 23 December 2017, 9:35 AM IST
No related posts found.