IPL: दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए बुरी खबर, अगले कुछ मैचों में नहीं दिखेगा ये स्टार क्रिकेटर

दिल्ली कैपिटल्स टीम और उनके प्लेयर्स के लिए एक बुरी खबर आई है। अब अगले कुछ मैचों में टीम का एक स्टार प्लेयर नजर नहीं आएगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 October 2020, 1:02 PM IST

अबु धाबीः IPL में दिल्ली कैपिटल्स की टीम और खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर आई है। अब एक सप्ताह के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम से बाहर रहेंगे।

अगले कुछ समय नहीं खेलेंगे

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को मैच के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थें। उनके जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके कारण अब वो एक सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और वह मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मैच में नहीं खेल पाए थे।

टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी जानकारी
टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा की डॉक्टर ने कहा कि उन्हें एक सप्ताह तक विश्राम करना होगा और मुझे उम्मीद है कि वह मजबूत वापसी करेंगे। रविवार को पंत के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।

Published : 
  • 12 October 2020, 1:02 PM IST