सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के घर गूंजी किलकारियां, बधाइयों का लगा तांता

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। इसकी जानकारी शोएब मलिक ने ट्वीट कर दी है। शोएब के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है सानिया और शोएब मलिक के बच्चे का नाम…

Updated : 30 October 2018, 11:23 AM IST
google-preferred

मुंबई: शादी के बाद करीब 8 साल के लंबे इंतेजार के बाद सानिया मिर्जा- शोएब मलिक के घर किलकारियां गूंजी हैं। सानिया सोमवार की सुबह सानिया मां बन गई है। इसकी जानकारी खुद शोएब  मलिक ने ने ट्वीट कर दी है। 

यह भी पढ़ें: टेनिस सनसनी सानिया पर बनेगी फिल्म, रॉनी स्क्रूवाला ने खरीदे बॉयोपिक राइट्स 

 

 

शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं। दुआओं के लिए शुक्रिया #BabyMirzaMalik..जैसे ही यह खबर उनके फैंस को लगी, वे सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने लगे। फिल्ममेकर फराह खान टेनिस स्टार सानिया की काफी करीबी दोस्त हैं। उन्होंने दो पोस्ट जारी कर सानिया को बधाई दी है। 

 

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

 

 

सानिया मिर्जा की शादी साल 2010 में शोएब मलिक से हुई थी। इससे पहले सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सानिया हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती थी तो वहीं कई बार अपने आने वाले बेबी की प्लानिंग को लेकर भी उन्होंने कई पोस्ट किए।

Published : 
  • 30 October 2018, 11:23 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement