हिंदी
नई दिल्ली: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का आज 31वां जन्मदिन है। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद के एनएएसआर स्कूल में हुई। हैदराबाद के ही सेंट मैरी कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया।
अपनी इस रिपोर्ट में सानिया के जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ रोचक बात बताने जा रहे हैं।

सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा एक खेल पत्रकार थे और माँ एक प्रिटिंग कंपनी में काम करती थी। सानिया का बचपन पारंपरिक शिया खानदान में गुजरा। सानिया को कामयाब बनाने में उनके पिता का अहम योगदान है। हैदराबाद के निजाम क्लब में सानिया ने मात्र छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया। सानिया ने महेश भूपति के पिता और भारत के कामयाब टेनिस प्लेयर सीके भूपति से अपनी शुरुआती कोचिंग की क्लास ली।

सफलता के झंडे का गाड़ने वाली सानिया ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1999 में की। उस समय सानिया की उम्र महज 14 साल थी, जब उन्होंने वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसके बाद से वह लगातार सफलता के झंडे गाड़ती चली आई हैं। सोनिया ने कई खिताब अपने नाम किये। टेनिस के प्रति अपने योगदान के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार और 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान से नवाजा गया।
Published : 15 November 2017, 10:01 AM IST
Topics : जन्मदिन टेनिस स्टार रोचक बातें सानिया मिर्जा हैदराबाद
No related posts found.