महराजगंज के पुलिस इंस्पेक्टर की गंदी बात, होटल में नौकर से किया दुष्कर्म, पहुंचा जेल

महराजगंज जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर पर गोरखपुर के एक नामी होटल में वेटर के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 March 2021, 2:18 PM IST
google-preferred

गोरखपुरः वीआईपी ड्यूटी पर गए महराजगंज जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर पर वेटर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है। होटल मालिक की शिकायत और सूचना के आधार पर जांच के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: DN Exclusives: UP के लाल का बड़ा कमाल, महराजगंज के 16 वर्षीय युवक ने बनाया हेलीकॉप्टर, हौसलों से उड़ान की तैयारी

डाइनामाइट न्यूज से इस मामले में बात करते हुए महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा गोरखपुर में नशे में वेटर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। मामला गोरखपुर से जुड़ा है, इसलिये वहां की पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर की तैनाती इस समय क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में थी। वे मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी पर गए थे। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अपनी इस ड्यूटी के दौरान गोरखपुर के होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान आरोपी इंस्पेक्टर ने इस कुकर्त्य को अंजाम दिया।

गोरखपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि महराजगंज में तैनात इंस्पेक्टर को होटल के वेटर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ होटल मैनेजर से शिकायत मिली थी कि उन्होंने होटल में शनिवार की रात आठ बजे वहां वेटर के साथ अश्लील हरकत व बदतमीजी की है। वेटर को बिस्तर में गिराकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।  

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने नशे में धुत इंस्पेक्टर का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। तहरीर के आधार 323, 377, 511 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Published : 
  • 21 March 2021, 2:18 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement