उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र नई दिल्ली पर पिछले 4 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। कोई समाधान न होने पर उन्होंने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र जंतर-मंतर पर अपने हक के लिये पिछले 4 दिनों से आंदोलनरत हैं। अब तक कोई समाधान न होने पर शिक्षामित्रों में भारी रोष है। इसी कड़ी में सभी शिक्षामित्रों ने सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान किया है। शिक्षामित्रों का कहना है कि अगर योगी सरकार और मोदी सरकार कोई समाधान नहीं करेगी हम जेल भरो आंदोलन करेंगे।
वोट देकर अपनी राय बतायें: #DNPoll क्या शिक्षामित्रों की मांग सरकार को माननी चाहिये?
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: नन्हें मासूमों के साथ आंदोलन के लिये पहुंचे शिक्षामित्र
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में शिक्षामित्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने लोकप्रिय मंत्री और प्रधानमंत्री दिये हैं, लेकिन उसका नतीजा यह है कि यूपी के शिक्षक सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। ये यूपी के लिये शर्म की बात है।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: दिल्ली में शिक्षामित्रों का ऐलान- मांगे पूरी नहीं, तो यूपी वापसी नहीं
वहीं एक शिक्षामित्र ने कहा कि पीएम ने एक बार वाराणसी में कहा था कि शिक्षामित्रों की जिम्मेदारी हमारी है, तो अब हम पीएम को उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने आये हैं कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभायें और शिक्षामित्रों को उनका हक दिलाये।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये दिल्ली में शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: दिल्ली में छलका महिला शिक्षामित्रों का दर्द..
वापस नहीं जायेंगे- महिला शिक्षामित्र
शिक्षामित्रों के इस आंदोलन में क्या पुरुष, क्या महिला सब एक साथ जुटे हुये हैं। सरकार की तरफ से अब तक कोई जवाबदेही न होने पर शिक्षामित्रों का यही कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक वह वापस नहीं जायेंगे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षामित्रों के आंदोलन की हर एक खबर.. 'डाइनामाइट न्यूज़' लगातार आप तक.. सबसे पहले पहुंचा रहा है.. 9999 450 888 पर नि:शुल्क मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 14 September 2017, 3:00 PM IST
Topics : ShikshaMitra ShikshaMitraAtJantarMantar shikshamitranews जंतर मंतर धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय शिक्षामित्र