
नई दिल्ली: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 31074 के स्तर पर और निफ्टी 21 अंक की गिरावट के साथ 9584 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार के शुरुआत में ही निफ्टी 9600 के स्तर से नीचे फिसल गया है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.85 फीसद और स्मॉलकैप 0.70 फीसद की गिरावट देखने को मिल रही है।
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और फार्मा को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग शेयर्स में देखने को मिल रही है। फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और रियल्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 23 हरे निशान में और 28 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी पावरग्रिड, सिप्ला, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर और आईटीसी के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट सनफार्मा, टेक महिंद्रा, अदानीपोर्ट्स, ऑरो फार्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर्स में है।
Published : 30 May 2017, 10:43 AM IST
Topics : business DNBusiness highnote Nifty Sensex sharemarket stockmarket