
महराजगंज: जनपद में जिलाधिकारी अनुनय झा ने तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मदन मोहन वर्मा को अब फरेंदा का उपजिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अपर उपजिलाधिकारी सदर रहे शैलेंद्र कुमार गौतम को अब निचलौल का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
निचलौल के एसडीएम रहे मुकेश कुमार सिंह को अपर उपजिलाधिकारी सदर के साथ परियोजना अधिकारी डूडा का चार्ज दिया गया है। साथ ही साथ उप भूमि अध्यापित अधिकारी रहे मदन मोहन वर्मा को अब फरेंदा का उपजिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। इसके साथ ही वह वर्तमान में जिस कार्य को संभाल रहे हैं वह कार्य भी अगले आदेश तक करते रहेंगे।
Published : 22 September 2024, 2:34 PM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj nichlol Shailendra Kumar Gautam जिलाधिकारी अनुनय झा निचलौल महराजगंज शैलेंद्र कुमार गौतम