
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान फरीदकोट इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग द्वारा यहां जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
पंजाब के अन्य स्थानों में, अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है और वहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 4.2, 8, एक और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, पड़ोसी राज्य हरियाणा में अम्बाला का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4, 5.2, 4.7 और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published : 15 January 2023, 1:42 PM IST
Topics : cold Cold Waves harayana Punjab temperature ठंड तापमान पंजाब शून्य हरियाणा