वरिष्ठ IAS और अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह 2 नवंबर को रहेंगे महराजगंज जिले के दौरे पर, अफसरों में मचा हड़कंप

वरिष्ठ आईएएस और राज्य के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह दो नवंबर को महराजगंज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मनोज कुमार सिंह के दौरे को लेकर महराजगंज में अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये अपर मुख्य सचिव ग्राम्य का कार्यक्रम

Updated : 28 October 2021, 3:26 PM IST
google-preferred

लखनऊ: वरिष्ठ आईएएस और अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, मनोज कुमार सिंह दो नंबर को महराजगंज जिले के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान मनोज कुमार सिंह जनपद के कई अहम विषयों को लेकर महराजगंज के जिलधाकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत प्रशासन के अन्य अफसरों के साथ बैठक करेंगे और कई तरह की जानकारियां भी लेंगे।

यह भी पढें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 30 अक्टूबर को महराजगंज में दौरा, पढ़ें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम डाइनामाइट न्यूज़ पर, क्या-क्या करेंगी महराजगंज में राज्यपाल

अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास के दौरे की सूचना के बाद महराजगंज के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप सा मचा हुआ है। अफसरों में मनोज कुमार सिंह के इस औचक दौरे को लेकर अफरातफरी देखी जा रही है। कुछ अफसरों को इस बात का भय है कि बैठक में कहीं उनकी कहीं कोई लापरवाही उजागर न हो जाएं, जो बाद में उन पर भारी पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें: ज्वॉइनिंग के बाद नवागत जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज पर LIVE, बताई अपनी ये प्राथमिकताएं 

डाइनामाइट न्यूज को प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा महराजगंज दौरे पर पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह  2.45 बजे 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 के आवंटित परफार्मेंस ग्राण्ट की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, बीडीओ सहित सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही मनोज कुमार सिंह द्वारा बाढ से हुए फसल नुकसान  को लेकर मुआवजा वितरण से सम्बन्धित लाभार्थियों से वार्ता भी की जायेगा तथा जिला पंचायत द्वारा हाटमिक्स पद्धति द्वारा निर्मित सड़कों, सामुदायिक शौचालय, ब्यक्तिगत शौचालय का स्थलीय निरीक्षण व बीसी सखी से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त का जाएगी।

अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज के साथ एके गुप्ता अपर निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र लखनऊ, संदीप मांझी कन्सल्टेंट,  एसएन सिंह उप निदेशक पंचायतीराज एवं  अरविन्द राय उप निदेशक जिला पंचायत अनुश्रवण प्रष्कोठ पंचायतीराज विभाग भी उपस्थित रहेंगे। 

अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज के मनोज कुमार सिंह के दौरे को लेकर महराजगंज प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं है। बता दें कि मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है, जो अब तक कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। 

Published : 
  • 28 October 2021, 3:26 PM IST

Related News

No related posts found.